Deoli News 19 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के रोडवेज बस स्टैंड परिसर में कृष्ण जन्माष्टमी के पर्व पर सांवलिया दरबार सेवा की ओर से सांवलिया सेठ का दरबार सजाया गया।
इस मौके पर हजारों से श्रद्धालुओं ने सांवरिया सेठ के दर्शन किए। वहीं इस दौरान दान पात्र में 12 हजार 64 रुपए की राशि गौदान के लिए प्राप्त हुई। इस राशि को माँ बीजासन गौशाला, कुंचलवाड़ा कला में भेंट की गई। गौशाला में इस राशि का उपयोग गायों की सेवा और देखभाल के लिए किया जाएगा। सांवलिया दरबार सेवा वालों का यह कार्य समाज में गौसेवा और धर्म के प्रति उनकी निष्ठा को दर्शाता है। यह जानकारी राजेश थावरानी ने दी।



