Deoli News 29 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली के दो अलग-अलग संस्थानों में शुक्रवार को राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन किया गया।
राजकीय महाविद्यालय देवली में राष्ट्रीय सेवा योजना और खेल समिति के संयुक्त तत्वावधान में इस दिवस को मनाया गया। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. पूरणमल वर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय खेल दिवस का उद्देश्य युवाओं और नागरिकों में खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और स्वास्थ्य के महत्व को रेखांकित करना है। वहीं पं दीनदयाल उपाध्याय कृषि महाविद्यालय में भी राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर महाविद्यालय परिवार ने फिट इंडिया मिशन के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया।
विद्यार्थियों ने खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। खेल अधिकारी शिव शंकर चौहान ने कहा कि खेल दिवस फिटनेस और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश है। इस दौरान शतरंज, कैरम समेत कई प्रतियोगिता हुई।


