Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationगिरदावरी कार्य और वित्तीय समावेशन कैम्प का निरीक्षण किया

गिरदावरी कार्य और वित्तीय समावेशन कैम्प का निरीक्षण किया


Deoli News 12 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) उपखण्ड अधिकारी देवली रूबी अंसार ने शुक्रवार को 2 अलग-अलग कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान सुबह सवा 11 बजे उन्होंने ग्राम पंचायत कासीर में भू-अभिलेख निरीक्षक, पटवारी के गिरदावरी कार्य का निरीक्षण किया।

उन्होंने उपस्थित काश्तकारों से उनकी गिरदावरी के संबंध में जानकारी प्राप्त की और फसल खराबे की जानकारी ली। उन्होंने काश्तकारों को ऑनलाइन गिरदावरी मोबाइल ऐप की जानकारी दी, जिससे वे स्वयं भी ऐप द्वारा गिरदावरी का कार्य कर सकते हैं। यह कदम हाल ही में हुई अतिवृष्टि के कारण फसल खराबे के नुकसान का जायजा लेने के लिए राज्य सरकार द्वारा संचालित किसान गिरदावरी कार्य के प्रभावी निरीक्षण के उद्देश्य से उठाया गया है। इससे पहले उन्होंने सुबह साढ़े 10 बजे ग्राम पंचायत कासीर में आयोजित वित्तीय समावेशन कैम्प का निरीक्षण किया। इस कैम्प में उन्होंने प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत निष्क्रिय खातों का पुनः सत्यापन, नए खाते खोलने, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और अटल पेंशन योजना में पंजीयन संबंधी कार्य की प्रगति रिपोर्ट की जानकारी ली।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d