Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBisalpur damअब तक बह गया ढाई गुना से अधिक पानी...

अब तक बह गया ढाई गुना से अधिक पानी…

बीसलपुर बांध से 51 दिन से जारी पानी की निकासी


Deoli News 12 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) बीसलपुर बांध से पिछले 51 दिनों से लगातार पानी की निकासी जारी है। शुक्रवार सुबह 6 बजे से बांध के तीन रेडियल गेट (गेट नंबर 9, 10 और 11) एक-एक मीटर तक खुले हैं।

जिससे कुल 18,030 क्यूसेक पानी की निकासी जारी है। बांध के जलस्तर को नियंत्रित करने और अतिरिक्त पानी को छोड़ने के लिए यह कार्रवाई की जा रही है। आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार सुबह से प्रत्येक गेट से 6010 क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जो कुल मिलाकर 18030 क्यूसेक प्रति सेकंड है। उल्लेखनीय है कि गत 24 जुलाई को बांध के गेट खोलकर पानी निकासी शुरू की गई थी, जो अब तक जारी है। बीसलपुर परियोजना के कंट्रोल रूम के अनुसार अब तक 104 टीएमसी से अधिक पानी बह गया है। जबकि बांध की कुल भराव क्षमता 38 टीएमसी है। इस हिसाब से अब तक डेम की क्षमता का ढाई गुना से अधिक पानी बनास नदी में बह चुका है। वहीं यह निकासी अभी भी जारी है।

एसीबी की धमाकेदार कारवाई, भ्रष्ट कर्मचारियों की पूरी फ़ौज को पकड़ा!

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d