बैठक में घोषित हुई नई कार्यकारिणी
Deoli News 12 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय देवली में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की बैठक आयोजित हुई। बैठक में प्रांत कार्यकारिणी सदस्य कार्तिकेय शर्मा ने महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं की समस्याओं के बारे में जानकारी ली।
वहीं एबीवीपी के विचारों पर प्रकाश डाला। इस दौरान नगर मंत्री कुलदीप सिंह ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें पुष्कर साहू को इकाई अध्यक्ष और तुलसीराम शर्मा को इकाई सचिव नियुक्त किया गया। इसी तरह नई कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष स्नेहा मीणा, सहसचिव सूरज कुमार, राष्ट्रीय कला मंच संयोजक पंकज जांगिड़, सह संयोजक नरेश रैगर, SFD संयोजक मनीष कुमार, SFS संयोजक दिलीप प्रजापत, सोशल मीडिया प्रभारी जीवराज गुर्जर, एनएसएस प्रभारी कालूराम मीणा और खेल गतिविधि संयोजक आदित्य राणावत, सहसंयोजक तिलक कुमार शामिल हैं। सभी पदाधिकारियों को बधाई दी गई। इस दौरान जितेन्द्र सिंह सोलंकी, गोविंद गुर्जर आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।



