Deoli News 12 सितम्बर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के दशहरा मैदान के पास स्थित विशाल आई हॉस्पिटल में 14 सितंबर रविवार को नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन कैम्प लगेगा।
देवली के विशाल आई हॉस्पिटल में राजस्थान सरकार के कर्मचारी व पेंशनर्स के लिए भी कैशलेस उपचार की सुविधा है। यह निशुल्क कैम्प विशाल आई केयर ट्रस्ट व जिला अंधता निवारण समिति टोंक के तत्वाधान में लगेगा। इस दौरान लैंस प्रत्यारोपण आपरेशन (बिना टाँके वाला) होगा। कैम्प सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक आयोजित होगा। इस अवधि में रोगी परामर्श ले सकेंगे। कैम्प में उपचार के लिए आने वाले रोगियों को अपना पहचान पत्र, राशन कार्ड व मोबाइल नं साथ लाने होंगे। जबकि रोगियों के परिजनों को स्वयं के भोजन व रहने की व्यवस्था स्वयं करनी होगी।

लापता दोस्तों के साथ क्या हुआ? पूरी पुलिस कम्पनी लग गई ढूंढने


