Deoli News 13 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के वार्ड नंबर 18 में इन दिनों आवारा कुत्तों और सांडों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे स्थानीय निवासियों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।
सड़कों और गलियों में इनकी बढ़ती संख्या से लोग परेशान हैं और आए-दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। वार्ड की संकरी गलियों में दुपहिया वाहन चालकों और बच्चों के लिए खतरा और भी बढ़ गया है। लोगों ने बताया कि अक्सर आवारा कुत्ते वाहनों के पीछे दौड़ने लगते हैं, जिससे दुर्घटना का डर बना रहता है। वहीं, बच्चों को भी इनके काटने का खतरा सता रहा है। इसी तरह सांडों की बढ़ती संख्या से भी लोग भयभीत हैं। सांडों की आपसी लड़ाई से सड़कों पर खड़े वाहन अक्सर क्षतिग्रस्त हो जाते हैं। अमूमन यह स्थित सभी वार्डों की है।

भगवान शिव के मंदिर मेें पूजा करने पहुंचा भालू! “जय महादेव” के लगे जयकारे


