Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskजिला स्तर पर फुटबॉल विजेता हुई टीम का स्वागत किया

जिला स्तर पर फुटबॉल विजेता हुई टीम का स्वागत किया


Deoli News 13 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दूनी की पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की 17 वर्षीय विजेता फुटबॉल टीम का विद्यालय लौटने पर प्रधानाचार्य कैलाश वर्मा सहित सभी स्टाफ ने स्वागत किया।

टीम कोच वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक शिवजी लाल जाट ने बताया कि टोरडी सागर में आयोजित 69वीं जिलास्तरीय 17वर्ष आयु वर्ग प्रतियोगिता के फाइनल में जीतकर पीएमसी विद्यालय दूनी की टीम जिला चैंपियन बनी है। दूनी टीम ने स्थानीय सुबोध विद्या मंदिर दूनी की टीम को फाइनल में 2-1 से हराकर यह सफलता हासिल की। टीम की ओर से फाइनल में विकास प्रजापत और अजय प्रजापत ने 1-1 गोल करके अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। इस मौके पर शारीरिक शिक्षक एवं टीम कोच का माला, साफा एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मान किया गया।

विजेता टीम में रौनक प्रजापत, हरिशंकर प्रजापत, आर्यन कंजर, सौरभ सैनी, नितिन कंजर, चेतन नामा, अभय मेहरा, विष्णु भील, अबूबकर कुरेशी, शंकर, श्याम स्वामी सहित 13 खिलाड़ी शामिल थे।

मेले में बड़े झूले से ऊंचाई से गिर पड़ी महिला, रोंगटे खड़े देगी घटना

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d