Deoli News 12 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला की जयंती पर श्री देव शिक्षा समिति जहाजपुर के तत्वाधान में शुक्रवार को केशव ब्लड बैंक देवली के सहयोग से रक्तदान कैंप आयोजित हुआ।
यह कैंप कुचलवाड़ा कलाँ स्थित कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला गुर्जर छात्रावास में हुआ। समिति अध्यक्ष शिवराज गुर्जर एवं संरक्षक ब्रजराज गुर्जर ने बताया कि किरोड़ी सिंह बैंसला, गुर्जर समाज व अन्य वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्षरत रहे। शिविर में 125 यूनिट ब्लड डोनेट हुआ। रक्तदान शिविर में हेमराज गुर्जर, महेंद्र तिवाड़ी, रामस्वरूप पंडेर, सुवालाल गुर्जर, नंदलाल गुर्जर, रामकुवार गुर्जर, चैन सिंह मीणा, शिवराज जाट, परमेश्वर सोयल समेत कई रक्तदाता उपस्थित थे।



