Deoli News 13 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) कालानाडा गांव में हाईटेक सीड इंडिया लिमिटेड के तत्वाधान में एक किसान संगोष्ठी का आयोजन हुआ। यहां कंपनी प्रतिनिधि मुरारी लाल मीणा ने हाइब्रिड बाजरा किस्म 42 52 के बारे में जानकारी दी।
संगोष्ठी में किसान प्रतिनिधि मनोज कुमार धाकड़ ने फसलों में संतुलित उर्वरक उपयोग के महत्व पर प्रकाश डाला, जबकि देवराज धाकड़ ने फसलों में लगने वाले विभिन्न प्रकार के कीटों और उनके नियंत्रण के बारे में जानकारी दी। उन्होंने फसल चक्र अपनाने की सलाह भी दी। कार्यक्रम में कई किसान और विक्रेता शामिल हुए, इनमें संदीप मंगल, मनीष धाकड़, रामराज धाकड़, महावीर चौधरी, कन्हैयालाल धाकड़, सुनील टांक और देवेंद्र हाडा समेत थे। संगोष्ठी के समापन पर राजीव भारद्वाज ने आभार व्यक्त किया।



