Deoli News 5 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की देवली शाखा की ओर से रविवार को शहर में ‘पथ संचलन’ का आयोजन किया गया।
यह आयोजन संघ के 100 वर्षों के गौरवशाली इतिहास का जश्न मनाने और समाज को संगठित व राष्ट्रभक्ति के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से किया गया। सैंकड़ों की संख्या में स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में, कदम से कदम मिलाकर इस मार्च में हिस्सा लिया। पथ संचलन महावीर उद्यान, पटेल नगर से शुरू हुआ और शहर के हृदय स्थल मार्गो से गुज़रा। मुख्य मार्ग में जैन मन्दिर के पास, हीरो शोरूम के सामने से पेट्रोल पम्प चौराहा होते हुए यह पद्मावती चौराहा पहुँचा। इसके बाद, यह यात्रा तेजविजन हॉस्पिटल, गौरव मेडिकल और पुलिस स्टेशन के पास से गुज़री, जहाँ नागरिकों ने उत्साह के साथ उनका पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। शहर के जहाजपुर चुंगी नाका से छाया मार्केट तक के व्यापारियों ने भी स्वयंसेवकों पर पुष्प वर्षा की।
इस दौरान पथ संचलन महावीर उद्यान, पटेल नगर में आकर विधिवत रूप से समाप्त हुआ। इस दौरान संघ के पदाधिकारियों ने समाज को एकजुटता और अनुशासन का महत्व बताते हुए, राष्ट्र निर्माण में सहयोग का आह्वान किया गया।
नरेश मीणा का नया टारगेट मुख्य सचिव! सुधांशु पंत के भी थप्पड़ पड़ जाएगी


