Deoli News 14 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली में लंबे अरसे के बाद बारिश का दौर अब जाकर थमा है, लेकिन दीवाली के करीब आते ही मच्छरों की तादाद में अप्रत्याशित वृद्धि हो गई है।

जिससे स्थिति गंभीर हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मच्छरों का प्रकोप इतना अधिक है कि घरों और दुकानों में बैठना तक मुश्किल हो गया है। इसके चलते मॉस्किटो कॉइल, अगरबत्ती और एंटी मॉस्किटो मशीन के ठहरना मुश्किल हो रहा है।
विशेष रूप से नाले व नालियों के पास स्थित दुकानों व घरों में मच्छरों का आतंक अधिक है। शाम होते ही मच्छर लोगों उड़ना शुरू हो जाते हैं। ऐसे में नगर पालिका मंडल को इस गंभीर समस्या पर तत्काल ध्यान देने की जरूरत है, अन्यथा मलेरिया, वायरल बुखार, चिकनगुनिया और डेंगू सहित संक्रामक बीमारियां आम हो सकती हैं।
लोगों ने मांग की है कि नगर पालिका को न केवल फॉगिंग (धुआँ छिड़काव) करवानी चाहिए, बल्कि गंदी नाली-नालियों और नालों के पास ब्लीचिंग पाउडर जैसे कीटनाशक पाउडर का छिड़काव भी करवाना चाहिए, ताकि मच्छरों के स्थलों को नष्ट किया जा सके और समस्या का जल्द से जल्द निस्तारण हो सके। लोगों की मुख्य मांग फॉगिंग व पाउडर छिड़काव करवाकर मच्छरों की समस्या का तुरंत समाधान करने की है।

अंता में वसुंधरा राजे की पसंद का होगा उम्मीदवार! जानिए कब करेगी बीजेपी घोषणा


