Deoli News 20 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दूनी में गुरुवार को विप्र फाउंडेशन प्रदेश अध्यक्ष (जॉन फर्स्ट) राजेश शर्मा का स्वागत किया गया।
इस दौरान राजेश शर्मा विप्र फाउंडेशन जिलाध्यक्ष टोंक, पवन सागर टोंक, अनुराग शर्मा टोडारायसिंह बार अध्यक्ष, हितेश शर्मा डायरेक्टर सेंट सोल्जर स्कूल का दूनी स्थित संकट मोचन बालाजी माला साफा पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान मौजूद पदाधिकारियों ने सामाजिक मुद्दों पर चर्चा भी की। यहां सत्यनारायण तिवाड़ी, प्रेमचंद राजोरा, बाबूलाल राजोरा, बद्री विशाल अजित व्यास, राघव पाराशर, जगदीश राजोरा, विष्णु तिवारी, नरेंद्र तिवारी समेत समाज के लोग मौजूद थे।



