Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Desk"कांग्रेस का वोट चोरी" रोकने का महाअभियान...

“कांग्रेस का वोट चोरी” रोकने का महाअभियान…

“बूथ लेवल एजेंट्स का प्रशिक्षण”


Deoli News 23 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली-उनियारा विधानसभा क्षेत्र में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया में ‘वोट चोरी’ रोकने के कांग्रेस के महाअभियान को लेकर रविवार को बूथ लेवल एजेंट्स का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Oplus_16908288

पार्टी के मीडिया प्रभारी राजीव जैन ने बताया कि यह कार्यक्रम नगर कांग्रेस कमेटी कार्यालय देवली में आयोजित हुआ, इसमें कांग्रेस से पूर्व में देवली-उनियारा विधानसभा से पार्टी प्रत्याशी रह चुके केसी मीना, विधानसभा प्रभारी कविता गुर्जर, पीसीसी सचिव माया सुवालका, देवली ब्लॉक अध्यक्ष महादेव मीना, उनियारा (अलीगढ़) ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश धाकड़, देवली शहर अध्यक्ष सौरभ जिंदल, आईटी सेल के नीरज शर्मा और अन्य वरिष्ठ कांग्रेसी नेता उपस्थित थे।

Oplus_16908288

केसी मीना ने कहा कि वोट चोरी रोकने के लिए एकजुट होकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि हमें अपने मतदाताओं को जागरूक करना होगा और उन्हें मतदान के महत्व के बारे में बताना होगा। इस दौरान कांग्रेस नेता भीमराव जैन, सत्यनारायण सरसड़ी, मुकेश गर्ग, विनोद पुजारी, सत्यनारायण बूलिया, टीकम सेन, राजेंद्र चावरिया, मृदुल जैन समेत विधानसभा क्षेत्र के कई कांग्रेसी नेता मौजूद थे

आबादी में खडे़ मोबाइल टावर पर लगी जोरदार आग, लोग मौके से भाग छूटे, देखिए Video

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d