Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationबीसलपुर बांध की भराव क्षमता बढ़ाने का विरोध शुरू

बीसलपुर बांध की भराव क्षमता बढ़ाने का विरोध शुरू

राष्ट्रीय विस्थापित समन्वय संघर्ष समिति की बैठक


Deoli News 23 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) बीसलपुर बांध की ऊंचाई, यानी भराव क्षमता बढ़ाने के प्रस्तावित निर्णय के विरोध में देवली में संघर्ष शुरू हो गया है। इसे लेकर रविवार को नेगड़िया स्थित रामदेव भंडारा परिसर में राष्ट्रीय विस्थापित समन्वय संघर्ष समिति की बैठक आयोजित की गई।

समिति के अध्यक्ष मुकुट सिंह राणावत के अनुसार बैठक में सर्वसम्मति से बांध की भराव क्षमता बढ़ाने के प्रस्ताव का पुरजोर विरोध किया गया। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने भराव क्षमता बढ़ाने से होने वाले संभावित नुकसानों और विस्थापन के प्रभावों के बारे में लोगों को अवगत कराया। संघर्ष समिति ने निर्णय लिया है कि बांध की भराव क्षमता बढ़ाने के विरोध के विषय में जागरूकता फैलाने के लिए इससे जुड़े 63 गांवों के किसानों के पास जाकर प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इसके अलावा बैठक में समिति की कार्यकारिणी के विस्तार पर भी चर्चा की गई। इस दौरान राज बहादुर रेगर, रामकुंवार, कुलदीप, संजय बैरवा, कालूराम मीणा समेत कई ग्रामीण और समिति के सदस्य मौजूद थे।

बारातियों की स्लीपर बस बन गई आग का गोला, देखिए भीषण हादसे का Video

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d