मातृ सम्मेलन आयोजित हुआ
Deoli News 23 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) माध्यमिक आदर्श विद्या मन्दिर कुचलवाड़ा रोड देवली में रविवार को सप्त राष्ट्र संगम के अंतर्गत मातृ सम्मेलन का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा सरस्वती माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। अतिथियों का परिचय टीना रावल ने कराया। कार्यक्रम की प्रस्तावना प्रधानाचार्य अनिता लाठी ने प्रस्तुत की। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि गायनिक डॉ. कल्पना जिंदल और विशिष्ट अतिथि डॉ. सरिता मीणा ने अपने विचार रखें। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। सम्मेलन में कमलेश मुंदड़ा ने मुख्य वक्ता के रूप में ‘पर्यावरण की भारतीय दृष्टि’ विषय पर विचार रखे।

उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। महिलाएँ ही भावी पीढ़ी को उच्च संस्कार देकर अपनी जिम्मेदारी निभाती हैं। द्वितीय वक्ता ने माताओं को शक्ति का पुंज बताया। इसी तरह कार्यक्रम अध्यक्ष करते सुमन गोयल ने ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के सशक्त संदेश को आगे बढ़ाया। उन्होंने छात्राओं के सामने भारत की महान नारियों के सच्चे और प्रेरणास्पद आदर्श चित्रण प्रस्तुत किए। जिनकी सजीव झांकी भी बनाई गई।



