Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDeoli Newsबालिका हिंसा पर देवली में 'प्रबल' कार्यक्रम आयोजित, जागरूक किया

बालिका हिंसा पर देवली में ‘प्रबल’ कार्यक्रम आयोजित, जागरूक किया


Deoli News 16 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय महाविद्यालय देवली एवं पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवली के संयुक्त तत्वाधान में ‘प्रबल’ कार्यक्रम के अंतर्गत “बालिका हिंसा: सामाजिक अभिशाप” विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम हुआ।

यह आयोजन महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना, महिला प्रकोष्ठ और इनर व्हील क्लब, देवली के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यवाहक प्राचार्य सत्यनारायण चौधरी सहित अन्य पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ। प्राचार्य ने लैंगिक भेद के साथ शारीरिक उत्पीड़न से अधिक शाब्दिक उत्पीड़न को रेखांकित किया। इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष मनाली गुप्ता ने स्वागत कथन किया और क्लब की जानकारी दी, जबकि सक्रिय सदस्य अलका अग्रवाल ने संयुक्त राष्ट्र की ‘ऑरेंज द वर्ल्ड’ थीम को विस्तार से समझाया। बीएससी प्रथम सेमेस्टर की छात्राओं अंजली जैन, आलिया, मुस्कान प्रजापत समेत अन्य ने कन्या हिंसा पर एक संवेदनशील नाटक प्रस्तुत किया, जबकि मुस्कान प्रजापत ने अत्याचारों को दर्शाने वाले गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी रामप्रसाद चौधरी ने किया।

पोस्टर प्रदर्शन प्रतियोगिता में मुस्कान प्रजापत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और उन्हें इनर व्हील क्लब द्वारा पुरस्कृत किया गया। पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने भी मनमोहक और संवेदनशील नृत्य प्रस्तुत किया, जिसका नेतृत्व अरुणा चौधरी ने किया। इनर व्हील क्लब की सचिव वर्षा मंगल ने धन्यवाद ज्ञापित किया, जबकि महाविद्यालय की ओर से औपचारिक धन्यवाद ज्ञापन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी रविंद्र जांगिड़ द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संयोजन महिला प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. ज्योति गुप्ता और सदस्य वंदना यादव द्वारा किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d