Deoli News 10 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) श्रीसांवरिया सेठ विकास समिति देवली के तत्वाधान में आयोजित होने वाली मासिक बस यात्रा इस बार आगामी 14 जनवरी को रवाना होगी।
यह यात्रा षट्तिला एकादशी के विशेष अवसर पर आयोजित की जा रही है। देवेंद्र दीपक ने बताया कि कृष्ण पक्ष की षट्तिला एकादशी आगामी 14 जनवरी को है। इस अवसर पर बस यात्रा सुबह 11 बजे शहर के जगदीश धाम के पास से गंतव्य के लिए रवाना होगी। यात्रा में शामिल होने वाले सभी श्रद्धालुओं को सुबह 10:30 बजे तक जगदीश धाम के समीप एकत्रित होने का समय दिया गया है। यात्रा के संबंध में जानकारी या पंजीकरण के लिए श्रद्धालु मोबाइल नंबर 7737236402 पर संपर्क कर सकते हैं।



