Saturday, May 2, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskसावर में 'मनी हाइस्ट': बैंक की छत फाड़कर घुसे चोर, करीब 107.5...

सावर में ‘मनी हाइस्ट’: बैंक की छत फाड़कर घुसे चोर, करीब 107.5 तोला सोना और 850 ग्राम चांदी पार


Desk News 20 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) समीप के सावर कस्बे में बैंक सुरक्षा की पोल खोलते हुए शातिर चोरों ने फिल्मी अंदाज में एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। यहां नगर पालिका कार्यालय के पास स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के भवन की छत को कटर से काटकर अंदर घुसे चोरों ने दो लॉकरों को निशाना बनाते हुए करीब 107.5 तोला सोना और 850 ग्राम चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया।

इस सनसनीखेज वारदात का पता सोमवार सुबह तब चला। जब बैंक कर्मचारी ड्यूटी पर पहुंचे और लॉकर रूम की छत टूटी देख उनके होश उड़ गए। शनिवार या रविवार की रात को अंजाम दी गई। इस दिन बैंक में छुट्टी थी। इस घटना में चोरों ने इंद्रराज शर्मा के लॉकर से 80 तोला सोना और लोकेश पारीक के लॉकर से 27.5 तोला सोना व भारी मात्रा में चांदी चुरा ली। वारदात की गंभीरता को देखते हुए सावर थाना प्रभारी राधेश्याम जाट, केकड़ी पुलिस उपाधीक्षक हर्षित शर्मा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मील ने मौके पर पहुंचकर गहन छानबीन शुरू की है।

हालांकि चोर वारदात के बाद अपना इलेक्ट्रिक कटर और उपकरण मौके पर ही छोड़ गए, लेकिन बैंक में सुरक्षा गार्ड की कमी और नगरपालिका के सीसीटीवी कैमरों का महीनों से बंद होना जांच में बड़ी बाधा बन रहा है। इस वारदात को लेकर कस्बेवासियों में भारी आक्रोश व्याप्त है। पूर्व चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा और निवर्तमान नगरपालिका अध्यक्ष विश्वजीत सिंह शक्तावत ने भी मौके पर पहुंचकर पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली और बंद पड़े कैमरों को लेकर गहरी नाराजगी जताई है।

वर्तमान में अजमेर से आई एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य जुटा लिए हैं और पुलिस आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष टीमों का गठन कर आसपास के इलाकों को खंगाल रही है। लेकिन उक्त वारदात से बैंक लॉकर उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं को डेढ़ करोड़ रुपए से अधिक का नुकसान हुआ है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d