Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBjpजहाजपुर : नमो उद्यान व ओपन जिम का हुआ उद्घाटन

जहाजपुर : नमो उद्यान व ओपन जिम का हुआ उद्घाटन


Jahazpur News 27 जनवरी (मोहम्मद आज़ाद नेब) भंवर कला तालाब की पाल पर निर्मित नमो उद्यान, ओपन जिम एवं 100 फीट ऊंचे तिरंगे का लोकार्पण विधायक एवं भाजपा एसटी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष गोपीचंद मीणा ने किया। इस अवसर पर कई जनप्रतिनिधि एवं लोग मौजूद रहे।

सुरक्षित भ्रमण एवं मनोरंजन स्थल की लंबे समय से चली आ रही मांग अब नमो उद्यान के रूप में पूरी हुई है। उद्यान में आकर्षक “आई लव जहाजपुर” सेल्फी प्वाइंट तैयार किया गया है, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र है। सुरक्षा के मद्देनज़र उद्यान में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, वहीं मनोरंजन के लिए साउंड सिस्टम भी शीघ्र लगाया जाएगा। पालिका चेयरमैन नरेश मीणा ने नगर पालिका द्वारा कराए गए विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नगर में नमो उद्यान, ओपन जिम, 100 फीट तिरंगा, 18 सामुदायिक भवन, एक पुलिया, किला एवं भक्तों की झोपड़ियां, राधिका बड़ा, लक्ष्मीपुरा विद्युतीकरण सहित महत्वपूर्ण कार्य पूरे किए गए हैं।

साथ ही पालिका क्षेत्र के 12 अलग-अलग स्थानों पर श्मशान घाटों में टीनशेड व चबूतरा निर्माण, सभी 25 वार्डों में पनघट योजना के तहत हेडपंप स्थापना, तालाबों से जलकुंभी हटाने तथा स्वच्छता अभियान को मजबूती देने के लिए नए कचरा ट्रिपर खरीदे जाने की जानकारी दी गई। चेयरमैन ने बताया कि भीलवाड़ा जिले में जहाजपुर नगर पालिका ने स्वच्छता में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। आमजन की सुविधा के लिए मोक्ष रथ खरीदा गया है तथा सड़क हादसों में घायल पशुओं के उपचार के लिए शीघ्र पशु एंबुलेंस भी खरीदी जाएगी।

उन्होंने कहा कि इस कार्यकाल में पालिका ने अपनी निजी आय से 15 करोड़ रुपए एकत्रित किए हैं। पालिका क्षेत्र में करीब 40 करोड़ रुपए के विकास कार्य कराए गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d