खाटू श्याम भजन संध्या में उमड़ी लोगों की श्रद्धा
Deoli News 8 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दूनी कस्बे में पांच दिवसीय मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का समापन भव्य खाटू श्याम भजन संध्या और भंडारे के साथ हुआ।
इस अवसर पर आवा से दूनी खाटू धाम तक विशाल पदयात्रा पहुंची, जहाँ आवा के एक भामाशाह ने बाबा की नई मूर्ति पर 5 ग्राम सोने का तिलक चढ़ाकर अपनी श्रद्धा व्यक्त की। कार्यक्रम में गायक गौतम शर्मा और कथावाचक अनिरुद्ध खांडल ने “मेरे सिर पर रख दो बाबा अपने ये दोनों हाथ” जैसे भजनों की मधुर प्रस्तुतियां देकर हजारों श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। महोत्सव के अंतिम दिन आयोजित विशाल प्रसादी (भंडारे) में करीब 8 से 10 हजार श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया, जिससे पूरा क्षेत्र श्याम बाबा के जयकारों और भक्ति के रंग में सराबोर नजर आया।



