Friday, May 1, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskईमान : 17 ग्राम के सोने का आभूषण लौटाया

ईमान : 17 ग्राम के सोने का आभूषण लौटाया


Deoli News 10 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के अग्रवाल धर्मशाला के पास बीती रात ईमानदारी का एक सुखद वाकया सामने आया है। जहाँ देवली निवासी महेंद्र ग्वाला ने रास्ते में मिले 17 ग्राम सोने के कानों के आभूषण उनके मालिक को लौटा दिए है।

Oplus_16908288

दरअसल, मेड़ता सिटी निवासी पंकज सोनी की पत्नी के कानों के स्वर्ण आभूषण देवली के बाजार में कहीं गिर गए थे, यह महिला देवली की एक शादी में आई थी। वारदात की सूचना पर भारत स्वाभिमान न्यास के जिला प्रभारी व देवली निवासी अशोक कुमार दुबे ने सीसीटीवी फुटेज के जरिए महेंद्र ग्वाला का पता लगाया। फुटेज ढूंढने में डीडवाना फैशन पॉइंट के सुरेंद्र डीडवानिया ने सहयोग किया। वहीं संपर्क करने पर महेंद्र ग्वाला ने आभूषण लौटाते हुए कहा कि वे स्वयं इसके मालिक की तलाश कर रहे थे। लेकिन कोई आधार नहीं मिल रहा था। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d