Saturday, May 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskदेवली में पशु चिकित्सा शिविर, दूनी में इंटरनेशनल लेक्चर और धुवाला में...

देवली में पशु चिकित्सा शिविर, दूनी में इंटरनेशनल लेक्चर और धुवाला में साइकिल वितरण हुआ


Deoli News 10 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) आरआर कॉलेज ऑफ वेटरनरी एंड एनिमल साइंस, देवली द्वारा मां बीजासन गौशाला, कुचलवाड़ा में डीन डॉ. आरएस राठौर और निदेशिका नीलू अग्रवाल के नेतृत्व में  मंगलवार को निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर लगा।

इस शिविर में डॉ. राहुल, डॉ. भार्गव और डॉ. सायश्री ने चतुर्थ वर्ष के छात्रों के सहयोग से पशुओं के विभिन्न रोगों का उपचार कर टीकाकरण व दवाएं वितरित की। वहीं मवेशियों के विभिन्न रोगों में उपचार किया। उधर, दूनी के पीएम श्री स्कूल में आयोजित ‘इंटरनेशनल एक्सपर्ट लेक्चर’ में अमेरिका की इंटेल कंपनी में कार्यरत सॉफ्टवेयर इंजीनियर अनिरुद्ध सिंह ने विद्यार्थियों को कठिन परिश्रम और अनुशासन से सफलता पाने के गुर सिखाए। प्रधानाचार्य कैलाश वर्मा और प्रभारी सुरेंद्र सिंह नरूका ने बताया कि इस कार्यक्रम में सिंह ने ग्रामीण क्षेत्र से अमेरिका तक के अपने सफर के अनुभव साझा किए।

वहीं, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धुवाला में प्रधानाचार्य राम राय मीणा व जनप्रतिनिधियों द्वारा कक्षा 9 की 19 छात्राओं को निःशुल्क साइकिलें वितरित की गई। इस दौरान वाइस प्रिंसिपल शोभागमल मीणा ने मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करने हेतु 90% अंक पर 11 हजार रुपए नकद और 95% से अधिक अंक प्राप्त करने पर हवाई यात्रा करवाने की बड़ी घोषणा की।

Oplus_16908288

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d