Deoli News 10 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर की तेजाजी कॉलोनी में चल रहे अर्धनारीश्वर शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतर्गत आयोजित शिवपुराण कथा के तीसरे दिन श्रद्धा, भक्ति और भावनाओं का अद्भुत संगम देखने को मिला।

कथा वाचिका पूजा बैरागी ने मां सती के दिव्य चरित्र और प्रसंगों का अत्यंत भावपूर्ण वर्णन किया। वाचिका ने बताया कि किस प्रकार मां सती और भगवान भोलेनाथ स्वयं कैलाश पर्वत से अगस्त्य ऋषि के आश्रम में शिवकथा श्रवण के लिए आए। स्वयं भगवान शिव को अपनी ही कथा सुनने की इच्छा हुई, जिससे कथा की महिमा और भी अधिक बढ़ गई। मां सती के रौद्र स्वरूप का सजीव वर्णन किया गया, जहां उनके तेज और शक्ति की अनुभूति से पूरा पंडाल शिवमय हो गया। यहां मां महाकाली की आकर्षक झांकी सजाई गई। इस अवसर पर महोत्सव की आयोजक पायल बाई का शहर की महिलाओं स्वागत व सम्मान किया गया।

इनर व्हील क्लब ने किया अभिनंदन
इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष मनाली गुप्ता के नेतृत्व में क्लब सदस्यों ने मंगलवार को कथा में प्रसाद वितरित किया। वही मंदिर में घंटी के लिए 5100 की भेंट राशि दी। अध्यक्ष ने बताया कि इस मौके पर आयोजक पायल बाई और कथा वाचिका का अभिनंदन किया गया।


