Monday, May 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsधर्मशाला के बाहर से बाइक चोरी, पीड़ित ने दी रिपोर्ट

धर्मशाला के बाहर से बाइक चोरी, पीड़ित ने दी रिपोर्ट


Deoli News 16 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के गौरव पथ स्थित राजपूत धर्मशाला के बाहर से एक बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है।

इसे लेकर पीड़ित देशराज मीणा पुत्र सूरजमल मीणा निवासी टोला, धौड़ (जहाजपुर) ने इस संबंध में पुलिस थाना देवली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रकरण के अनुसार गत 14 फरवरी शाम करीब 5:30 बजे की है। पीड़ित अपनी ‘स्प्लेंडर प्लस’ बाइक को राजपूत धर्मशाला के बाहर खड़ी करके एक कार्यक्रम में खाना खाने गया था। जब वह खाना खाकर बाहर लौटा, तो उसे अपनी बाइक वहां नहीं मिली। पीड़ित ने बताया कि यह वाहन रवि गुर्जर निवासी भीलवाड़ा के नाम पर पंजीकृत है। खोजबीन करने के बाद भी जब बाइक का कोई सुराग नहीं लगा, तो पीड़ित ने अज्ञात चोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़ित के अनुसार उसके पास घटना से संबंधित वीडियो रिकॉर्डिंग भी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d