Sunday, April 26, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskटेंडर जारी कर समस्या निराकरण की मांग, ज्ञापन सौंपा

टेंडर जारी कर समस्या निराकरण की मांग, ज्ञापन सौंपा


​Deoli News 5 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नेकचाल रोड पर सुरक्षा दीवार और ग्रेवल निर्माण की मांग को लेकर देवली गांव, शहर और आसपास की 8 पंचायतों के ग्रामीणों ने गुरुवार को जिला कलक्टर के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है।

ज्ञापन में बताया कि सीआईएसएफ दीवार के पास निर्माण के लिए सुरक्षा दीवार और ग्रेवल निर्माण के लिए नगर पालिका देवली द्वारा निविदा आमंत्रित की गई थी, लेकिन अब तक टेंडर नहीं खोला गया है। इस मार्ग से क्षेत्र की 8 ग्राम पंचायतों के आमजन और किसानों का आवागमन होता है, जो रास्ता उबड़-खाबड़ होने के कारण आए दिन चोटिल हो रहे हैं। ​सेटलमेंट विभाग द्वारा सीमांकन किए जाने के बावजूद रास्ते का निर्माण नहीं होने से ग्रामीणों में भारी रोष है और जीर्ण-शीर्ण पाळ के कभी भी टूटने का खतरा बना हुआ है।

ग्रामीणों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया गया, तो क्षेत्र की जनता आंदोलन करने को मजबूर होगी। इस दौरान देवली एवं 8 ग्राम पंचायतों के कई लोग मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d