Sunday, April 26, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBusiness'इलाज से बेहतर बचाव', न्यूरोसर्जन ने हेलमेट सौपकर नसीहत दी

‘इलाज से बेहतर बचाव’, न्यूरोसर्जन ने हेलमेट सौपकर नसीहत दी

दवाओं से ठीक हुई सिर की गंभीर चोट, यातायात नियमों की पालना पर बोले न्यूरोसर्जन…


Deoli News 5 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली के महेश नर्सिंग होम और महेश्वरम हॉस्पिटल के न्यूरोसर्जन डॉ. राघव जिंदल ने सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए एक युवक को बिना ऑपरेशन के स्वस्थ कर नई जिंदगी दी है। डॉ. जिंदल ने बताया कि टीकड़ निवासी 24 वर्षीय अजय कुमार गत 18 फरवरी को कॉलेज जाते समय सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया था।

हादसे में उनके सिर पर गंभीर चोट (सीवियर हेड इंजरी) आई थी, जिसके कारण दिमाग में खून के थक्के जम गए थे और वे बेहोशी की हालत में अस्पताल लाए गए थे। अजय को डॉ. राघव जिंदल की देखरेख में भर्ती किया गया, जहाँ उनकी स्थिति को देखते हुए उपचार शुरू किया गया। उन्होंने बताया कि युवक की स्थिति काफी गंभीर थी, लेकिन चिकित्सकीय अनुभव और सही दवाओं के तालमेल से बिना किसी बड़े ऑपरेशन के ही उनका इलाज संभव हो सका। अजय करीब चार दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहे, जहाँ दवाओं के माध्यम से उनके सिर में जमे खून के थक्कों का उपचार किया गया।

फिलहाल अजय पूरी तरह स्वस्थ हैं और उनके परिजन उपचार से संतुष्ट हैं। डॉ. राघव जिंदल ने अजय के पिता को अस्पताल बुलाकर उन्हें सुरक्षा के प्रतीक के रूप में एक हेलमेट भेंट किया। वहीं परिजनों और लोगों को यातायात नियमों के पालन के प्रति प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं के समय हेलमेट सिर की गंभीर चोटों से बचाने में सबसे अहम भूमिका निभाता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d