Saturday, April 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskरमजान नेकी और इबादत का पाक महीना...

रमजान नेकी और इबादत का पाक महीना…


Deoli News 5 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में मुकद्दस रमजान माह के दौरान इफ्तार पार्टियों का दौर लगातार जारी है। इसे लेकर कोटा रोड स्थित अंसारी कॉलोनी की मस्जिद अल अंसार में आरिफ हसन अपोलो द्वारा इफ्तार पार्टी आयोजित हुई।

आयोजन में रोजेदारों ने शिरकत कर सामूहिक रूप से इफ्तार का लुत्फ उठाया और साथ नमाज अदा की। इस अवसर पर मस्जिद के इमाम कारी हिदायतुल्लाह खान ने कहा कि रमजान का महीना नेकियों और इबादत का पाक महीना है। उन्होंने समाज को जकात और खैरात देने की अपील की, ताकि निर्धन परिवार भी खुशी-खुशी ईद का त्यौहार मना सकें। इबादत के बाद मुल्क और दुनिया में अमन, शांति और खुशहाली के लिए दुआएं मांगी गई। कार्यक्रम की जानकारी समाज प्रतिनिधि हारून अंसारी और मोहम्मद इदरीस द्वारा दी गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d