Deoli News 6 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के दशहरा मैदान स्थित विशाल आई हॉस्पिटल में जिला अंधता निवारण समिति टोंक और विशाल आई केयर ट्रस्ट के सहयोग से रविवार 8 मार्च को नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित होगा।
अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि आई कैंप का समय सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक रहेगा, इसमें नेत्र विशेषज्ञ द्वारा आंखों की नि:शुल्क जांच कर परामर्श दिया जाएगा। यहां मोतियाबिंद के लिए चयनित रोगियों का अत्याधुनिक तकनीक से नि:शुल्क लेंस प्रत्यारोपण किया जाएगा। शिविर में आने वाले मरीजों को अपने साथ आधार कार्ड या राशन कार्ड की फोटो प्रति और मोबाइल नं लाना होगा, जबकि साथ आने वाले परिजनों को अपने भोजन और ठहरने की व्यवस्था खुद करनी होगी।
बता दें कि विशाल आई हॉस्पिटल में आरजीएचएस की भी सुविधा है, जो सरकारी कर्मचारी और पेंशनर्स के लिए उपयोगी है। योजना से जुड़े लोग इसका लाभ ले सकते हैं।


