Jahazpur News 13 मार्च (मोहम्मद आज़ाद नेब) शारीरिक शिक्षक (पीटीआई) की फर्जी मार्कशीट तैयार कर उपयोग करने के मामले व आरोप में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन जनों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार एसओजी ने इस मामले में ज्योतिराज सिंह राजपूत निवासी जामोली, योगेंद्र सिंह शेखावत पीटीआई, सीनियर सेकेंडरी स्कूल पंडेर तथा ममता योगी निवासी सवाईमाधोपुर को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि ममता योगी के पति पंडेर स्थित संस्कृत स्कूल में अध्यापक हैं।
पंडेर थानाधिकारी कमलेश मीणा ने बताया कि योगेंद्र सिंह इस पूरे फर्जीवाड़े का मास्टरमाइंड बताया गया है, जो पीटीआई की फर्जी मार्कशीट तैयार करवाने और उपलब्ध कराने का काम कर रहा था। पुलिस के अनुसार आरोप है कि रीट परीक्षा 2022–23 की काउंसलिंग के दौरान इन सर्टिफिकेटों का उपयोग किया गया था। जांच में यह सर्टिफिकेट फर्जी पाए जाने के बाद एसओजी ने कार्रवाई करते हुए तीनों जनों को गिरफ्तार किया है।
एसओजी की टीम आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह भी जांच की जा रही है कि इस गिरोह के माध्यम से कितने लोगों को फर्जी मार्कशीट उपलब्ध करवाई गई। मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता की संभावना जताई जा रही है।
Crime News : ट्रेक्टर चालक ने बाइक को टक्कर मारी, गंभीर घायल


