Saturday, May 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskजहाजपुर: ग्राम सेवा सहकारी समिति कार्मिकों ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

जहाजपुर: ग्राम सेवा सहकारी समिति कार्मिकों ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन


Deoli News 16 मार्च (मोहम्मद आजाद नेब) ग्राम सेवा सहकारी समितियों के कार्मिकों ने अपनी लंबित समस्याओं के समाधान को लेकर उपखंड अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया। ज्ञापन में मुख्य रूप से कार्मिकों के लिए कैडर अथॉरिटी व नियोक्ता के स्पष्ट निर्धारण की मांग की गई।

जिसकी फाइल पिछले तीन महीनों से लंबित है। साथ ही केंद्रीय सहकारी बैंकों में ऋण पर्यवेक्षकों के रिक्त पदों पर समिति व्यवस्थापकों को शत-प्रतिशत प्राथमिकता देते हुए भर्ती प्रक्रिया से आयु सीमा हटाने का आग्रह किया गया। कर्मचारियों ने 10 जुलाई 2017 से पूर्व नियुक्त उन कार्मिकों के लिए नियमितीकरण प्रक्रिया दोबारा शुरू करने की मांग की, जो पिछली बार वंचित रह गए थे। इसमें व्यवस्थापक, सहायक व्यवस्थापक, सेल्समैन और कंप्यूटर ऑपरेटर सहित सभी श्रेणियों को शामिल करने तथा आयु सीमा 18 से 40 वर्ष निर्धारित करने पर जोर दिया गया है। कार्मिकों ने चेतावनी दी है कि यदि इन न्यायोचित मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो संगठन आगामी कदम उठाने को मजबूर होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d