Saturday, May 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskदेवली में हर्षोल्लास से मनाया जाएगा महावीर जयन्ती महोत्सव

देवली में हर्षोल्लास से मनाया जाएगा महावीर जयन्ती महोत्सव

जुलूस और धार्मिक कार्यक्रमों का होगा आयोजन


Deoli News 29 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में आर्यिका विभाश्री माताजी ससंघ के सानिध्य में सोमवार को महावीर जयन्ती महोत्सव धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। इस मौके पर कई कार्यक्रम होंगे।

चंद्रप्रभु नवयुवक मंडल के मंत्री पंकज जैन सर्राफ ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत तड़के सुबह 5 बजे सदर बाजार स्थित श्री चंद्रप्रभु मंदिर से प्रभातफेरी के साथ होगा, जो शहर के मुख्य मार्गों से होकर गुजरेगी। इसके बाद सुबह 7:45 बजे श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर एवं धर्मशाला ट्रस्ट से एक जुलूस निकाला जाएगा। यह जुलूस कल्पना कॉलेज वाली गली से शुरू होकर चर्च रोड, ममता सर्कल और छतरी चौराहा होते हुए पुनः चंद्रप्रभु मंदिर पहुंचेगा। यहां सुबह 9 बजे श्री चंद्रप्रभु मंदिर, सदर बाजार में कलशाभिषेक किया जाएगा, जिसके बाद 9:15 बजे माताजी के मंगल प्रवचन होंगे। इसके बाद सुबह 9:45 बजे श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर एवं धर्मशाला ट्रस्ट में भी कलशाभिषेक होगा। महोत्सव के समापन पर सुबह 10:30 बजे से नगर पालिका टीनशेड, गौरव पथ पर सामूहिक भोज का आयोजन किया जाएगा।

जिसमें शोध के भोजन की व्यवस्था अलग से रखी गई है। आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं से ड्रेस कोड का पालन करने का आग्रह किया है, जिसके तहत पुरुष सफेद वस्त्र और महिलाएं केसरिया साड़ी पहनकर कार्यक्रम में शामिल होंगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d