Saturday, May 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskशिव-पार्वती विवाह की सजीव झांकी ने मोहा मन

शिव-पार्वती विवाह की सजीव झांकी ने मोहा मन


Deoli News 28 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के एजेंसी क्षेत्र स्थित पशु चिकित्सालय के सामने आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन शनिवार को भक्ति व भागवत कथा की अविरल धारा बही।

Social News : देवली में महावीर मेले की धूम, कई प्रतियोगिताएं हुई

कथा व्यास पं बनवारी लाल शास्त्री ने भगवान के विभिन्न अवतारों और उनके अनन्य भक्तों की कथा सुनाकर पांडाल में मौजूद श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। दूसरे दिन की कथा में मुख्य रूप से श्री शुकदेव जन्म, पांडवों का स्वर्गारोहण तथा दक्ष यज्ञ विध्वंस प्रसंग का विस्तार से वर्णन किया गया। कथा के दौरान सती चरित्र और ध्रुव चरित्र की व्याख्या करते हुए शास्त्री ने बताया कि अटूट भक्ति और दृढ़ संकल्प से ईश्वर को प्राप्त किया जा सकता है। इस अवसर पर शिव-पार्वती विवाह के प्रसंग पर भव्य और सजीव झांकी सजाई गई। पांडाल में उपस्थित भक्तों ने मंगल गीतों के बीच उत्साहपूर्वक विवाह उत्सव मनाया।

आयोजक लक्ष्मण जाट और डॉ. नवनीत चौधरी ने बताया कि कथा में प्रतिदिन दर्जनों श्रद्धालु भाग ले रहे हैं। कथा के अंत में महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के कई महिला-पुरुष उपस्थित रहे।

हेल्थ न्यूज:-

खराब लाइफस्टाइल और शारीरिक श्रम की कमी से बढ़ रहे कब्ज के रोगी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d