Wednesday, April 15, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsपत्नी से मारपीट का आरोप, पति शांतिभंग में गिरफ्तार

पत्नी से मारपीट का आरोप, पति शांतिभंग में गिरफ्तार


Deoli News 10 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली थाने के एजेंसी एरिया में किराए पर रहने वाली एक महिला के साथ मारपीट करने के मामले में सावर थाना क्षेत्र के बाढ़ का झोपड़ा निवासी 27 वर्षीय इंद्रजीत मीणा को गिरफ्तार किया गया है।

पीड़िता ने थाने में उपस्थित होकर अपने पति के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज कराई थी, जिस पर कालिका पेट्रोलियम यूनिट ने त्वरित कार्रवाई की। हेड कांस्टेबल रजिया बानो, महिला कांस्टेबल गायत्री और सुनीता की टीम ने आरोपी इंद्रजीत को शांतिभंग के आरोप में हिरासत में लिया। पुलिस ने महिला की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पारिवारिक विवाद में हिंसा करने वाले आरोपी के विरुद्ध यह सख्त कदम उठाया है। दोनों पति पत्नी एजेंसी एरिया में ही रहते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d