Wednesday, April 15, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsहादसा : बाइक सवार मां की मौत, पुत्र गंभीर घायल हुआ

हादसा : बाइक सवार मां की मौत, पुत्र गंभीर घायल हुआ


Deoli News 10 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हनुमान नगर थाना क्षेत्र के टीकड के समीप एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे 50 वर्षीय महिला कंचन देवी पत्नी बद्रीलाल की मौके पर ही मौत हो गई।

Oplus_16908288

जबकि उनका 23 वर्षीय बेटा बीरम गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस जानकारी के अनुसार देवली के छातडी निवासी मां-बेटा बाइक से शोपुरा में एक पारिवारिक आयोजन में शामिल होने जा रहे थे, तभी टीकड के पास यह दर्दनाक हादसा हुआ। दुर्घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से दोनों को देवली के राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया जहां डॉक्टर्स ने कंचन देवी को मृत घोषित कर दिया और घायल बीरम का उपचार शुरू किया। हनुमान नगर थाना पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर घायल युवक से घटना की जानकारी ली और मामले की जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d