Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskसहायक निदेशक ने सघन प्रवेशोत्सव का निरीक्षण किया

सहायक निदेशक ने सघन प्रवेशोत्सव का निरीक्षण किया


Deoli News 10 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवली में शुक्रवार को सघन प्रवेशोत्सव का निदेशालय प्रारंभिक शिक्षा बीकानेर के सहायक निदेशक और जिला प्रभारी बजरंग लाल कड़वासरा ने निरीक्षण किया।

उन्होंने ब्लॉक मुख्य शिक्षा अधिकारी हरि नारायण वैष्णव एवं अतिरिक्त ब्लॉक मुख्य शिक्षा अधिकारी अरुण कुमार शर्मा के साथ निरीक्षण किया। सुबह 7:30 बजे टीम ने विद्यालय अवलोकन के दौरान चिह्नित 9 बच्चों में से 6 को तत्काल प्रवेश देने के निर्देश दिए गए। साथ ही बाल वाटिका के रिकॉर्ड की जांच की गई। इसके बाद सहायक निदेशक और शिक्षा अधिकारियों की टीम ने प्रधानाचार्य वसुधा शर्मा के साथ वार्ड नं 18 में क्षेत्र भ्रमण और संबलन किया। वहां अभिभावकों से चर्चा कर सर्वेकर्ता माया कुमारी मीना से आंगनबाड़ी में प्रवेशित और पढ़ाई छोड़ चुके बच्चों की जानकारी ली। इस दौरान प्रवेशोत्सव प्रभारी अरुणा चौधरी, सुनील प्रतिहार और मनीष चाष्टा उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d