Wednesday, May 6, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskश्रद्धा के साथ हुई "गणेश मंदिर" में प्राण प्रतिष्ठा

श्रद्धा के साथ हुई “गणेश मंदिर” में प्राण प्रतिष्ठा


Deoli News 6 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) ग्राम पंचायत बंथली में बुधवार पंचमी के मौके पर नवनिर्मित श्री गणेश जी महाराज मंदिर का प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजित किया गया।

पंचायत प्रशासक श्याम सिंह राजावत के मार्गदर्शन में आयोजित इस आयोजन की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार, अभिषेक और भगवान को लड्डूओं के बालभोग अर्पण के साथ हुई। मंदिर निर्माण में कैलाश चंद पारीक, अशोक जैन और रमेश सिंह सोलंकी का विशेष योगदान रहा, जिनकी ग्रामीणों ने प्रशंसा की। इस दौरान प्रशासक द्वारा आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया गया। उन्होंने इस मंदिर को ग्राम की एकता और आस्था का प्रतीक बताते हुए सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। वहीं भविष्य में परिसर के सौंदर्यीकरण की योजना साझा की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d