Deoli News 11 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) सोमनाथ मंदिर पर प्रथम आक्रमण के 1000 वर्ष एवं मंदिर पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सोमवार को देवली में “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित किया गया।
उपखंड स्तरीय मुख्य कार्यक्रम पटेल नगर स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी सुरेश कुमार मीणा ने विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान शिव का जलाभिषेक किया तथा बेलपत्र अर्पित कर आरती की। इस दौरान शिव मंदिर समिति अध्यक्ष सौरभ जिंदल, उपखंड स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। दरअसल जिला प्रशासन के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के माध्यम से सोमनाथ मंदिर के गौरवशाली इतिहास और सांस्कृतिक स्वाभिमान का संदेश दिया गया।



