Monday, May 11, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationनगर पालिका ने दिखाई तत्परता, सड़कों से हटा कचरा

नगर पालिका ने दिखाई तत्परता, सड़कों से हटा कचरा

राहगीरों को मिली बदबू व गंदगी से राहत


Deoli News 11 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के रोडवेज बस स्टैंड स्थित सार्वजनिक गौशाला के पास बरसाती नाले की सफाई के बाद सड़क किनारे जमा मलबे व कीचड़ को नगर पालिका प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए सोमवार को हटवा दिया है।

गौरतलब है कि पिछले तीन-चार दिनों से सड़क पर पड़े इस कीचड़ और कचरे के कारण भीषण गर्मी में उठ रही सड़ांध ने स्थानीय व्यापारियों, राहगीरों और गौशाला आने वाले श्रद्धालुओं का निकलना दूभर कर रखा था। “दैनिक ब्यूरो” द्वारा इस समस्या को प्रमुखता से प्रसारित किए जाने के बाद नगर पालिका मंडल ने इस पर संज्ञान लिया और मलबे का निस्तारण सुनिश्चित किया। जिससे लोगों को राहत मिली है। लोगों ने नगर पालिका अधिशासी अधिकारी का आभार व्यक्त किया है। 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d