Deoli News 12 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पीएम श्री योजना के अंतर्गत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवली में कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए फाइनेंशियल एजुकेशन एक्सपोजर कैंप आयोजित हुआ।

कैंप में एसबीआई बैंक देवली की मैनेजर ने बैंकिंग एवं कैशलेस लेनदेन की जानकारी दी। उन्होंने बैंक खाते, जमा प्रक्रिया, डिजिटल भुगतान और ऑनलाइन बैंकिंग के सुरक्षित उपयोग के बारे में विद्यार्थियों को समझाया। विद्यार्थियों ने बैंकिंग कार्यप्रणाली को सीखा और विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य ममता वसुधा शर्मा सहित विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।



