Wednesday, May 13, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskश्री सांवलिया सेठ मंदिर शिलान्यास, दशविधि स्नान, पूजा अनुष्ठान शुरू

श्री सांवलिया सेठ मंदिर शिलान्यास, दशविधि स्नान, पूजा अनुष्ठान शुरू


Deoli News 13 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में कुचलवाड़ा रोड स्थित विद्युत निगम कार्यालय के सामने बन रहे भगवान श्री सांवलिया सेठ के भव्य मंदिर निर्माण की प्रक्रिया बुधवार को पूजा अनुष्ठान के साथ शुरू हो गई है।

मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम के मुख्य यजमान और मंदिर समिति के अध्यक्ष रामसिंह शक्तावत ने पंडितों एवं आचार्य दुर्गा शंकर शर्मा के सानिध्य में शास्त्रोक्त विधि-विधान से धार्मिक क्रियाकलाप संपन्न किए। इस दौरान शक्तावत ने प्रायश्चित संकल्प के साथ दशविधि स्नान कर यज्ञोपवीत धारण किया। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कराए गए इस विशेष दशविधि स्नान में भस्मी स्नान, मृतिका स्नान, गोमय स्नान, पंचगव्य स्नान, गौ रज स्नान, धान्य स्नान, फल स्नान, सर्वोषधि स्नान, कुषोधक स्नान एवं हिरण्य स्नान शामिल रहे। इन पवित्र स्नानों के माध्यम से आत्मिक और शारीरिक शुद्धि कर अनुष्ठान का मार्ग प्रशस्त किया गया।

उल्लेखनीय है कि गत 9 मई को देवली में पवित्र व शिला के आगमन के साथ ही मुख्य यजमान ने उपवास और फलाहार का व्रत धारण किया है, जो 14 मई को शिलान्यास संपन्न होने तक जारी रहेगा। मंदिर के मुख्य गर्भगृह का शिलान्यास गुरुवार दोपहर 12:15 से 12:50 के मध्य अभिजीत मुहूर्त में संपन्न होगा। इस भव्य आयोजन को लेकर बुधवार से ही पूजा-अर्चना और विशेष अनुष्ठानों का दौर शुरू हो चुका है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d