Wednesday, May 13, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBjpग्राम विकास रथ यात्रा में योजनाओं की जानकारी दी

ग्राम विकास रथ यात्रा में योजनाओं की जानकारी दी


Deoli News 13 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) ग्राम पंचायत पनवाड़ में बुधवार को ग्राम विकास रथ यात्रा के तहत रथ का आगमन हुआ। इस अवसर पर लोक कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा के विधानसभा प्रभारी नितेश नागर, राजकुमार खटीक, योगेन्द्र सिंह, सत्यनारायण माली, दुर्गालाल वर्मा और यतेन्द्र नामा समेत लोग उपस्थित रहे। साथ ही ग्राम विकास अधिकारी शिवबालक शर्मा, कनिष्ठ सहायक महेन्द्र मीणा सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि राजस्थान सरकार की ‘ग्राम विकास रथ यात्रा’ का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करना और पात्र लोगों तक उनका लाभ पहुँचाना है।

यह अभियान विशेष रूप से गाँवों, किसानों और पशुपालकों को सशक्त बनाने व उनकी समस्याओं का समाधान करने पर केंद्रित है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d