Deoli News 14 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के पावर हाउस कुचलवाला रोड के सामने निर्माणाधीन श्री सांवरिया सेठ मंदिर में भक्ति और उत्साह का संगम देखने को मिल रहा है। मंदिर के गर्भ गृह के शिलान्यास की पूजा विधि-विधान के साथ प्रारंभ हो रही है।
इस अवसर पर आयोजित भव्य भंडारे का शुभारंभ सांवरिया सेठ को भोग लगाकर किया गया। यह विशाल भंडारा सुबह 11 बजे से प्रभु इच्छा तक अनवरत चलेगा। पंकज जैन सर्राफ़ ने बताया कि आयोजन समिति ने सभी भक्तों से परिवार सहित प्रसादी ग्रहण करने का आग्रह किया है। कार्यक्रम में अध्यक्ष रामसिंह शक्तावत, केपी सिंह, मनीष पाराशर सहित पूरी टीम व्यवस्थाओं की कमान संभाले हुए है।
आज के विशेष भंडारे की व्यवस्थाओं को सुचारू बनाने के लिए प्रमोद मंगल, पंकज जैन, नेमीचंद साहू, राकेश ओसवाल, आशीष पंचोली, सजग खंडेलवाल, दिनेश जैन, दीपक गर्ग, छोटू मंगल, भगवान पाठक और अमित गौतम सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। साथ ही बालाजी सेवा मंडल के सभी सदस्य भी मौके पर मौजूद हैं।
भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए आयोजन स्थल पर ठंडे पानी और कूलरों की विशेष एवं संपूर्ण व्यवस्था की गई है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।


