Tuesday, May 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsहोटल में दबिश देकर 48 संदिग्धों को पकड़ा, 78 वाहन जब्त

होटल में दबिश देकर 48 संदिग्धों को पकड़ा, 78 वाहन जब्त

डीएसटी टोंक व हनुमान नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई


Deoli News 18 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) टोंक जिला स्पेशल टीम और हनुमान नगर पुलिस ने एक संयुक्त अभियान चलाकर क्षेत्र के कानगढ़ होटल में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस को मुखबिर और टोंक डीएसटी से सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र की होटल में बड़ी संख्या में संदिग्ध लोग एकत्रित हो रहे हैं।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जहाजपुर उपाधीक्षक रेवड़मल मौर्य के नेतृत्व में हनुमान नगर थाना प्रभारी गणेश ने जहाजपुर, पंडेर और शक्करगढ़ थाने के जाप्ते के साथ होटल पर दबिश दी। पुलिस की इस अचानक कार्रवाई से होटल में अफरा-तफरी मच गई और लोग भागने की कोशिश करने लगे। घेराबंदी कर पुलिस ने मौके से 78 चार पहिया वाहनों को जब्त किया और 48 व्यक्तियों को शांतिभंग के आरोप में हिरासत में लिया है, जबकि कुछ अन्य मौके का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहे। पुलिस जांच में सामने आया कि मुखबिर द्वारा इन लोगों के फर्जी इलाज और इलाज के नाम पर ठगी जैसे कार्यों में लिप्त होने की सूचना दी गई थी।

साथ ही इनके कई आपराधिक मामलों से जुड़े होने की भी आशंका है। जानकारी के अनुसार, इस जमावड़े में दिल्ली, नरेला, जहाँगीरपुर, टोंक, मुरादाबाद और फरीदाबाद समेत देश के विभिन्न हिस्सों से लोग बिना किसी प्रशासनिक सूचना के एकत्रित हुए थे। पुलिस अब पकड़े गए संदिग्धों से गहन पूछताछ कर रही है।

यह आए हिरासत में

पुलिस ने इस कार्रवाई में बबलू पुत्र मोहम्मद सलीम निवासी तालेडा बुंदी, मोहम्मद सद्दाम पुत्र मोहम्मद शेरू निवासी जमाल रोड कोटा, मोहम्मद शेरू पुत्र मकसूद शेख निवासी सांगोद, असलम पुत्र मोहम्मद मोजुद्दीन निवासी कोटा, मोहम्मद इमरान पुत्र अख्तर हुसैन निवासी कोटा, मोहम्मद इनायत पुत्र मोहम्मद जाहिर निवासी सांगोद, हबीब मोहम्मद पुत्र सफी मोहम्मद निवासी अटरू बारां, मोहम्मद सलाम पुत्र मोहम्मद सलीम निवासी मोईकलां कोटा को पकड़ा है।

इसी तरह मोहम्मद शाहरूख पुत्र मोहम्मद कालू निवासी सांगोद, मोइनूदीन पुत्र मोहम्मद सलीम निवासी विज्ञान नगर कोटा, मोहम्मद फरहान पुत्र मोहम्मद इकबाल निवासी सांगोद, मोहम्मद अली पुत्र मोहम्मद शबराती निवासी कोटा, कासिम खान पुत्र मोहम्मद जावेद निवासी अन्ता बारां, शमशेर पुत्र सलीम मोहम्मद निवासी तालेडा बुन्दी, हाफिज मोहम्मद पुत्र अब्दुल गनी निवासी सांगोद, अब्दुल जब्बार पुत्र साजिद खा निवासी अन्ता बारां, मोहम्मद फारूख पुत्र मोहम्मद रसुल निवासी पलायता बारां, मोहम्मद उस्मान पुत्र मोहम्मद रसूल निवासी पलायता बारां, मोहम्मद नियाज पुत्र जाकिर हुसैन निवासी सांगोद, आयूब पुत्र अब्दुल अजीज निवासी अन्ता बारां, मोहम्मद इमरान शिगी पुत्र हाफिज मोहम्मद निवासी सांगोद, मोहम्मद जाकिर पुत्र मोहम्मद हलीम निवासी कोटा, मोहम्मद सद्दाम पुत्र मोहम्मद सलाम निवासी सांगोद, मोहम्मद जाहिर पुत्र मकसूद खॉ निवासी सांगोद, मोहम्मद सोयब पुत्र मोहम्मद इकबाल निवासी सांगोद, मोहम्मद आबिद पुत्र मोहम्मद जाहिर निवासी कोटा, मोहम्मद सलीम पुत्र नुरूद्दीन निवासी बुन्दी, मोहम्मद अरसद पुत्र मोहम्मद हुसैन निवासी कोटा, मोहम्मद ईरशाद पुत्र अब्दुल जब्बार निवासी सांगोद, इनायत हुसैन पुत्र अब्दुल जब्बार निवासी सांगोद, मोहम्मद मनाजीर पुत्र मोहम्मद बफाती निवासी अन्ता बारां, तौफिक पुत्र मोहम्मद हुसैन निवासी कोटा, अब्दुल जब्बार पुत्र मोहम्मद इब्राहिम निवासी सांगोद, मोहम्मद आमिर पुत्र जब्बार निवासी सांगोद, मुन्ना शेख पुत्र बाबु शेख निवासी बुन्दी, राजा पुत्र बाबु खॉ निवासी बुन्दी, मोहम्मद आसिफ पुत्र हाफिज मोहम्मद निवासी सांगोद, मुंशी पुत्र बन्धु निवासी कुण्डेरा सवाईमाधोपुर पुलिस हिरासत में आए।

इन्जमाम हुसैन पुत्र इनायत हुसैन निवासी सांगोद, शहजाद खान पुत्र इकबाल मोहम्मद निवासी सांगोद, मोहम्मद सोयब पुत्र मोहम्मद जलाल निवासी सांगोद, जावेद पुत्र अब्दुल हम्मीद निवासी अंता बारां, मोहम्मद इरफान पुत्र अख्तर हुसैन निवासी कोटा, मोहम्मद करून पुत्र जाकिर निवासी सांगोद, मोहम्मद इम्तियाज पुत्र अख्तर हुसैन निवासी कोटा, दीन मोहम्मद पुत्र अब्दुल तन्जिब निवासी अंता बारां, मोहम्मद इस्लाम पुत्र मोहम्मद सलाम निवासी सांगोद एवं इमरान पुत्र जब्बार निवासी सांगोद को हिरासत में लिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d