Friday, May 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Desk"सर्व समाज की मांग", गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करें

“सर्व समाज की मांग”, गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करें


Deoli News 22 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली में सर्व समाज की ओर से शुक्रवार को भारत के राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन कार्यालय उपखंड अधिकारी देवली को सौंपा गया है।

ज्ञापन में लोगों ने गाय को भारत का राष्ट्रीय पशु घोषित करने की पुरजोर मांग की है। ज्ञापन में उल्लेख बताया कि भारतीय संस्कृति, आस्था और कृषि व्यवस्था के प्रतीक के रूप में गाय को सर्वोच्च सम्मान दिया जाता है। गाय हमारी अर्थव्यवस्था और सनातन धर्म की आस्था का मुख्य आधार है। भारतीय संविधान के अनुच्छेद-48 का हवाला देते हुए बताया गया है कि इसमें भी गाय और दुधारू पशुओं के संरक्षण तथा संवर्धन का स्पष्ट निर्देश दिया गया है। लोगों ने ज्ञापन में पड़ोसी देश नेपाल का उदाहरण देते हुए कहा कि नेपाल पहले ही गाय को राष्ट्रीय पशु का दर्जा दे चुका है।

भारत में भी इसे राष्ट्रीय पशु घोषित करने से राष्ट्र की एकता, सामाजिक सौहार्द और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूती मिलेगी। साथ ही पूरे देश में गोवंश की रक्षा के लिए एक समान और कठोर कानून लागू करने की आवश्यकता भी जताई गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d