दर्शन पाकर भक्त हो रहे निहाल
Deoli News 31 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पुरुषोत्तम मास की पूर्णिमा के पुण्य अवसर पर रविवार को श्रीचारभुजानाथ का दरबार दिव्य सुगंध से महक उठा। मंदिर में आकर्षक फूल बंगला झांकी सजाई गई, जिसे देखने के लिए श्रद्धालु पहुंचे है।
उल्लेखनीय है कि वर्तमान में श्रीचारभुजानाथ मंदिर का निर्माण कार्य चल रहा है, जिसके चलते श्री प्रभु अग्रवाल विश्राम गृह में विराजमान हैं। कई वर्षों से इसी स्थान पर उनकी सेवा और पूजा-अर्चना की जा रही है। अधिक मास की पूर्णिमा के विशेष मौके पर देवप्रकाश, रूपम और अनुराग जिंदल (राजस्थान क्लोथ स्टोर) द्वारा फूल बंगला झांकी की सेवा दी गई। मोगरे और विभिन्न प्रकार के सुगंधित पुष्पों से सजी झांकी ने वातावरण को महका दिया।
मंदिर के पुजारी अनुज ने बताया कि ठाकुरजी का यह मनमोहक श्रृंगार श्रद्धालुओं को आत्मिक शांति और पुण्य लाभ प्रदान कर रहा है। पूर्णिमा के दिन प्रभु के दर्शन पाकर भक्त निहाल हो रहे हैं।
आंधी-तूफान का कहर: मेलों में उखड़े टेंट, दुकानदारों को हुआ आर्थिक नुकसान


