Wednesday, July 1, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsजयपुर से दबोचे 10-10 हजार रुपए के इनामी आरोपी, दोनों सगे भाई

जयपुर से दबोचे 10-10 हजार रुपए के इनामी आरोपी, दोनों सगे भाई

9 साल बाद चढ़े पुलिस के हत्थे


Deoli News 1 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) टोंक साइबर सेल और देवली थाना पुलिस ने वर्ष 2017 से फरार चल रहे जिला स्तरीय टॉप 10 में शामिल दो वांछित अपराधियों को जयपुर के झोटवाड़ा से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि कुछ वर्षों पहले दोनों आरोपी देवली के पेट्रोल पंप चौराहे पर कंप्यूटर और मोबाइल की दुकान चलाते थे। 

गिरफ्तार आरोपी 40 वर्षीय फकरुद्दीन मंसूरी पुत्र सादिक और 35 वर्षीय हबीब हुसैन पुत्र सादिक मुसलमान हैं। दोनों भाई हैं और मूलतः जनता कॉलोनी, देवली के निवासी हैं, जो हाल में जयपुर के संजय नगर बी, झोटवाड़ा में रह रहे थे। पुलिस के अनुसार यह आरोपी मकान के संदर्भ में हुई धोखाधड़ी के मामलों में देवली थाने में वांछित थे। जिला पुलिस अधीक्षक टोंक के निर्देश पर इन्हें जिला स्तर के टॉप-10 वांछित अपराधियों की सूची में रखा गया था।

प्रत्येक पर 10-10 हजार रुपए का इनाम घोषित था। साइबर सेल और थाना देवली की संयुक्त टीम द्वारा तकनीकी निगरानी के जरिए इन्हें दस्तयाब कर न्यायालय में पेश किया गया। कार्रवाई टीम में थाना प्रभारी दौलतराम के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल राजेश गुर्जर (साइबर सेल टोंक), हेड कांस्टेबल राजेश शर्मा, देवली थाने के हेड कांस्टेबल अब्दुल वहाब और कांस्टेबल हुकमनाथ शामिल थे। इसमें हेड कांस्टेबल राजेश गुर्जर और हेड कांस्टेबल राजेश शर्मा की भूमिका विशेष थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d