Deoli News 3 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) माहेश्वरी समाज विकास समिति देवली के द्विवर्षीय चुनाव में गुरुवार को अध्यक्ष पद के लिए पटेल नगर निवासी ताराचंद सोमानी निर्वाचित हुए। उन्होंने प्रतिद्वंदी राधेश्याम मालू को केवल 8 मतों के अंतर से पराजित कर विजय प्राप्त की।
मुख्य चुनाव अधिकारी महावीर प्रसाद माहेश्वरी ने बताया कि मतदान में कुल 94 मत डाले गए, जिनमें से ताराचंद सोमानी को 51 और राधेश्याम मालू को 43 मत प्राप्त हुए। जीत के बाद माहेश्वरी भवन में नए अध्यक्ष का मालाओं और साफ़ों से स्वागत किया गया। वहीं विजयी जुलूस कारों से मुख्य बाजार होते हुए पटेल नगर तक पहुंचा। वहां लोगों ने आतिशबाजी के साथ उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष नवल किशोर मालपानी, बालकिशन आगीवाल, ओम प्रकाश काबरा, जगदीश नुवाल, रामकिशन मूंदड़ा, सत्यनारायण मूंदड़ा, अशोक माहेश्वरी, टीकम चंद झंवर, राधेश्याम तोषनीवाल, राजू मूंदड़ा, गणेश मूंदड़ा, कन्हैया लाल मूंदड़ा, भगवान काबरा, रमेश बांगड़, देवी शंकर जाजू, महावीर मूंदड़ा घाड़, दिनेश तोतला, सुरेश मूंदड़ा, अनिल नामधराणी समेत मौजूद थे।



