Wednesday, July 8, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskसड़क का ड्रेनेज चैंबर धंसा, लोगों को असुविधा

सड़क का ड्रेनेज चैंबर धंसा, लोगों को असुविधा

“हादसे का भी अंदेशा”


Deoli News 8 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के मुख्य बाजार ठीक छतरी चौराहा क्षेत्र स्थित मुख्य सड़क का ड्रेनेज चैंबर भारी वाहनों के दबाव से क्षतिग्रस्त होकर धंस गया है। जिससे लोगों को असुविधा हो रही है।

आसपास के लोगों व व्यापारियों के अनुसार मंगलवार को वाहनों की आवाजाही के कारण चैंबर का बीच का हिस्सा नीचे की ओर दब गया, जिससे सड़क पर खतरा पैदा हो गया है। चैंबर धंसने से उसके ऊपर लगी ग्रिल असंतुलित हो गई है और बीच में गहरा हिस्सा बन गया है। ऐसे में विशेषकर रात के समय यह स्पष्ट दिखाई नहीं देता, जिससे दोपहिया और चौपहिया वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका बनी हुई है। लोगों ने बताया कि इसकी मरम्मत नहीं कराई गई तो आमजन के साथ हादसा हो सकता है।

उन्होंने नगर पालिका से क्षतिग्रस्त ड्रेनेज चैंबर की मरम्मत करवाकर लोगों को राहत देने की मांग की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d