Deoli News 8 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) बीसलपुर बांध के जलस्तर में पिछले 24 घंटों के दौरान कोई परिवर्तन दर्ज नहीं किया गया है। बुधवार के आंकड़ों के अनुसार बांध का जलस्तर 2 दिनों से स्थिर बना हुआ है।
बुधवार सुबह बांध का मौजूदा गेज 313.68 मीटर दर्ज किया गया है, जो मंगलवार को भी इसी स्तर पर था। वर्तमान में बांध में 26.079 टीएमसी पानी का भंडारण है, जो बांध की कुल क्षमता का 67.38 प्रतिशत है। सुबह 6 बजे तक क्षेत्र में वर्षा शून्य दर्ज की गई, जबकि अब तक कुल संचयी वर्षा का आंकड़ा 253 मिलीमीटर है।
कंपनी स्टॉक पर हमला, पत्थरबाजी और जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज


